मंत्री टंकराम की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तिल्दा में सशक्त नारी समागम

Rajendra Sahu
4 Min Read

तिल्दा-नेवरा: छत्तीसगढ़ के राजधानी अंतर्गत आने वाले विकासखंड तिल्दा-नेवरा में आनेवाले अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन यहां की महिलाओं के द्वारा किया गया। जिसमे विशेषज्ञ रूप मंत्री टंकराम वर्मा जी के साथ बहुत से आमो खास लोगों की उपस्थिति रही। इस आयोजित सशक्त नारी समागम में मंत्री टंकराम वर्मा का अनोखा अंदाज देखने को मिला। आयोजन में पहुंचते ही मंत्री वर्मा मंच में न जाकर दर्शक दीर्घा में बैठे। सभी महिलाओं से सीधा मुलाकात किए और सभी महिलाओं का हाल चाल जाना। मंत्री वर्मा के अपनत्व की भावना को देखकर महिलाओं ने कहा कि मंत्री होने के बावजूद पारिवारिक सदस्य के रूप में मंत्री वर्मा हमारे बीच मौजूद रहते हैं। सभी का कुशलक्षेम जानते हैं। हमें मंत्री टंकराम वर्मा बड़े भाई की तरह लगते हैं।

IMG 20240305 WA0020

ज्ञात हो कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस उपलक्ष्य में 2 दिन पूर्व ही आज तिल्दा में जिला प्रशासन रायपुर की ओर से सशक्त नारी समागम का आयोजन किया गया। नेवरा के बी एन बी स्कूल परिसर में तिल्दा क्षेत्र के दो हजार से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभगिता दी। इस आयोजन में सुबह से अलग-अलग महिलाओं की टीम कबड्डी, रस्सा खींच, कुर्सी दौड़ सलाद सजाओ जैसे विविध प्रतियोगिता में भाग ली।वही स्वस्थ मनोरंजन के रूप सांस्कृतिक छत्तीसगढी कार्यक्रम में सुप्रसिध्द गायक व संचालक दुष्यंत हरमुख की रंग झरोखा का आयोजन किया गया था।

IMG 20240305 WA0016

गौरतलब हो कि इस कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा। कि आप सभी मातृ शक्ति के निस्वार्थ स्नेह ने मुझ जैसे आम आदमी को जिला पंचायत सदस्य और फिर विधायक और मंत्री बनाया गया है। जो कुछ भी हूं आप सभी मातृ शक्ति के आशीर्वाद से हूं। आप सभी महिला शक्ति ने मुझे चुनाव में स्नेह रूपी वोट देकर। यह बता दिया की बिना दारू और पैसा बांटे भी चुनाव जीता जा सकता है।

IMG 20240305 WA0018

वही आगे मंत्री टंकराम वर्मा ने घोषणा की कि तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में महतारी सदन के नाम से भव्य भवन निर्माण किया जाएगा। यहां माताएं, बहनें अपने सभी कार्यक्रम गतिविधि कर सकेंगी। बड़ा मैदान भी उस भवन में रहेगा इसमें खेलकूद और बड़े आयोजन भी महिला शक्ति कर सकेंगी। बिजली पानी, शौचालय जैसी पूर्ण सुविधा रहेगी।

IMG 20240305 WA0029

बता दें कि इस आयोजन में उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान गमछा और फूल भेंट कर किया गया। इतना ही नहीं इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के 17 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान भी किया गया। इनमें तहसीलदार ज्योति मशियारे, स्वास्थ के क्षेत्र में डॉ. उमा पैकरा, ममता सुनानी एवं विविध क्षेत्र में कला साहित्य शशि दुबे, पुष्पा वर्मा, सीमा शर्मा पत्रकारिता, जैसे महिलाओं का सम्मान किया गया। डॉ. ज्योति वाधवा,डॉ. आशा भट्टर,डॉ. अल्का सुना,डॉ. सुमन हरिरमानी, मंजू तिवारी,सुधा डहरवाल,मधु राजपूत,मोना शर्मा,निलिमा वर्मा
नैना रोहरा ,पूनम वर्मा ,प्रिया राठी सरिता चंदानी ,सविता वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

IMG 20240305 WA0028

कार्यक्रम में मंत्री टंकराम ने उपस्थित महिलाओं के साथ भोजन किया। सभी महिलाओं को भोजन कराया गया। इस आयोजन में संचालक खेल कूद एवं युवा कल्याण के तनुजा सलाम, उप संचालक हेमंत कुमार , खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर से प्रवेश जोशी तिल्दा एसडीएम प्रकाश टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग महामंत्री अनिल अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूतशिव शंकर वर्मा, राम पंजवानी, ईश्वर यदु, भागबली साहू, सौरभ जैन, मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा अमरजीत पासवान, मिथुन अग्रवाल , चंद्रकला वर्मा, अनुराधा वर्मा, चरण जांगड़े, शैलेंद्र बलरिया,निक्की पांडे,प्रियंक सोनी, आदि उपस्थित रहे।

IMG 20240305 WA0027
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *