All India NewsLife Style

India : आज से गांव गांव शहर नगर विराजे गजानन महाराज उमंग और उत्साह के साथ हुआ आगमन

India ,रायपुर :

पुरे देश भर में आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर, देश भर में गणपति बप्पा का आगमन बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। जहां गांव-गांव और शहर-नगर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। आ से पुरे 10 दिनों तक विराजमान रहेंगी।

 

बता दे कि इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण का आयोजन किया। गणेश उत्सव समितियों ने आकर्षक पंडाल बनाकर विद्युत साज-सज्जा कीये है। जो भक्तो के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

आज गणपति बप्पा के आगमन पर लोगों ने अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर उनकी भक्ति में लीन रहे। लोगों ने गणपति बप्पा की आरती और पूजा-अर्चना की और उनके आशीर्वाद की कामना कीये ।जिसमे बच्चों व युवाओं मे अलग ही उत्साह देखा गया।

 

ज्ञात हो कि गणेश चतुर्थी का यह त्योहार लोगों को एकजुट करने और उनकी भक्ति भावना को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर गणपति बप्पा की भक्ति में लीन रहते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं।

 

इस अवसर पर गणेश उत्सव समितियों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को अनोखे और आकर्षक तरीके से सजाया है। प्रतिमा के चारों ओर आकर्षक साज-सज्जा की गई है। जो लोगों को आकर्षित करती है।India

गणपति बप्पा की प्रतिमा का अनोखा आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींचता है और वे उनकी पूजा-अर्चना करने के लिए आतुर रहते हैं। गणेश चतुर्थी के इस त्योहार पर लोग गणपति बप्पा के आशीर्वाद की कामना करते हैं। और उनके परिवार में सुख-शांति की कामना करते हैं।India

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles