All India News

ब्रेकिंग : रेलवे मे 311पदो पर भर्ती बोर्ड द्वारा सीईएन 08/2025 जारी

आइसोलेटेड केटेगरी के 311 पदों पर होगी भर्ती, 30 दिसंबर से आवेदन शुरू

नई दिल्ली :

बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 08/2025 जारी कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत आइसोलेटेड केटेगरी के विभिन्न पदों पर कुल 311 रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी। जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी यह सूचना संकेतात्मक प्रकृति की है, ताकि इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र तैयार कर सकें। विस्तृत अधिसूचना सीईएन 08/2025 संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

जाने किन पदों पर होगी भर्ती :

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक और विशेषज्ञ पदों को शामिल किया गया है। प्रमुख पदों में वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-III, मुख्य विधि सहायक, कनिष्ठ अनुवादक (हिंदी), कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक, लोक अभियोजक और वैज्ञानिक सहायक (प्रशिक्षण) शामिल हैं। जिसमे वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक पद के लिए 15 पद, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-III (रसायनज्ञ एवं धातुकर्मी) के 39 पद, मुख्य विधि सहायक के 22 पद, कनिष्ठ अनुवादक (हिंदी) के सर्वाधिक 202 पद, कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक के 24 पद, लोक अभियोजक के 7 पद तथा वैज्ञानिक सहायक (प्रशिक्षण) के 2 पद निर्धारित किए गए हैं।

निर्धारित आयु सीमा एवं वेतनमान :

भरी जाने वाली पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत पे लेवल-2 से पे लेवल-7 तक होगा। न्यूनतम प्रारंभिक वेतन 19,900 रुपये से लेकर 44,900 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

होगी आधार सत्यापन अनिवार्य :

गौरतलब हो कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधार कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन कराएं। आधार में दर्ज नाम एवं जन्मतिथि का 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र से 100 प्रतिशत मिलान होना आवश्यक है। इसके साथ ही आधार में नवीनतम फोटो एवं बायोमेट्रिक अपडेट होना भी अनिवार्य बताया गया है। इससे भर्ती प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जांच और देरी से बचा जा सकेगा।

ध्यान देने वाली बात केवल ऑनलाइन आवेदन :

रेलवे की इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। उम्मीदवारों को संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।ब्रेकिंग

इच्छुक व्यक्ति दलालों से रहें सावधान :

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। किसी भी प्रकार के दलाल, जॉब रैकेटर या धोखेबाज से सावधान रहने की अपील की गई है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles