Crime News

इस होली फिर तिल्दा-नेवरा में खूनी खेल से क्षेत्र में होली के दिन भी तनाव बना रहा

तिल्दा नेवरा में दो स्थानों पर चाकूबाजी, एक युवक गंभीर इलाके में रहा दहशत

तिल्दा-नेवरा : इस होली के दिन बुधवार को तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चाकूबाजी की गंभीर घटनाएं सामने आईं। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। जिसमे पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना तिल्दा-नेवरा के बजरंग चौक, राजेंद्र वार्ड क्रमांक 20 में हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने परिचित के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। तब
इसी बीच आरोपियों में से एक ने धारदार हथियार से युवक के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमे इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले की वजह से युवक की आंतें तक बाहर निकल आईं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत मिशन अस्पताल तिल्दा ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

गौरतलब हो कि दूसरी चाकूबाजी की घटना ग्राम पंचायत नेवरा तुलसी क्षेत्र में सामने आई है। सूत्रों के अनुसार यहां भी आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हालांकि इस घटना की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

होली जैसे त्योहार के दिन हुई इन दो घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद भी नशे का प्रभाव व हथियारों की आशानी से उपलब्धता निरंतर अनेक घटनाओं को अंजाम दे रही है। जिसे रोकने व समझने मे पुलिस का पशीना निकल जा रहा है। जबकि पुलिस द्वारा शांति बहाली का हर संभव प्रयास किया गया था। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जानकारी जुटाने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles