Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

लक्ष्मी वर्मा को निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनाने पर समाजसेवी राजेन्द्र कुमार साहू ने हर्ष व्यक्त कर बीजेपी को धन्यवाद दिया


तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता एवं वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

img 20260309 wa00441323770677075165502 - img 20260309 wa00441323770677075165502

गौरतलब हो कि इस अवसर पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के समाजसेवी एवं पूर्व तहसील साहू संघ तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।राजेन्द्र कुमार साहू ने अपने संदेश में कहा कि लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से संगठन और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आवाज और अधिक मजबूत होगी।

img 20260309 wa00375610979690983366198 - img 20260309 wa00375610979690983366198


उन्होंने कहा कि लक्ष्मी वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन उनके कार्यों और जनसमर्थन का परिणाम है। श्री साहू ने इस अवसर पर सभी पात्र मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक योग्य, अनुभवी और समर्पित नेतृत्व को चुनकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा में प्रदेश की जनभावनाओं, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

img 20260309 wa00177712298888427009070 - img 20260309 wa00177712298888427009070

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles