Chhattisgarh NewsEntertainment News

नारी शक्ति का सम्मान: बद्री नारायण बगड़िया शास उ मा वि नेवरा में महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम संपन्न


नेवरा/तिल्दा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवमयी अवसर पर ग्राम नेवरा स्थित बद्री नारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 09/03/26 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण की गूँज सुनाई दी, जहाँ नगर पालिका पार्षद और तिल्दा संकुल की शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।


इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाई स्कूल कुंदरु की प्राचार्या श्रीमती सुषमा दुबे एवं श्रीमती किरण जैन थीं। गरिमामय समारोह में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की महिला पार्षदों एवं तिल्दा संकुल की समस्त शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा दुबे ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में स्वावलंबी है और समाज की प्रगति में उसका योगदान अतुलनीय है। शाला समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षित और सशक्त नारी ही एक सुदृढ़ राष्ट्र की नींव रखती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

img 20260311 wa00107714665338309980962 - img 20260311 wa00107714665338309980962


बता दे कि उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और बिंदी लगाओ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें श्रीमती सरिता सेन व श्रीमती शारदा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें श्रीमती रानी सौरभ जैन ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।

img 20260311 wa00077727200390885646303 - img 20260311 wa00077727200390885646303


इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री टी.पी. वर्मा द्वारा अपनी प्रभावी शैली में किया गया।
इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में श्री के.सी. कश्यप, श्री नरेंद्र रात्रे, श्री बी.एस. नेताम एवं श्री सौरभ जैन , गणेश शर्मा, डॉ लक्ष्मण साहू, अमित अग्रवाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्रोत शिक्षक केंद्र प्रभारी का संगठनात्मक सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी ने सभी अतिथियों, नगर पालिका के प्रतिनिधियों और शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

img 20260311 wa00082565102132122776625 - img 20260311 wa00082565102132122776625

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles