Chhattisgarh NewsEntertainment NewsLatest News

ब्रेकिंग : गड्ढे के झटके से एम्बुलेंस में ‘ब्रेन डेड’ घोषित महिला को आया होश, श्मशान ले जाने की थी तैयारी

मुम्बई : मुम्बई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें डॉक्टरों द्वारा ‘ब्रेन डेड’ घोषित की गई एक महिला को एम्बुलेंस में ले जाते समय अचानक होश आ गया। बताया जा रहा है कि महिला को अस्पताल से श्मशान ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी रास्ते में एम्बुलेंस के गड्ढे से गुजरने पर तेज झटका लगा और महिला में हलचल होने लगी।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए और महिला को एम्बुलेंस के जरिए श्मशान ले जाया जा रहा था।

बता दे कि इसी दौरान रास्ते में सड़क के गड्ढे से गुजरने पर एम्बुलेंस को जोरदार झटका लगा। झटके के बाद महिला के शरीर में हरकत महसूस हुई और धीरे-धीरे उसे होश आ गया। यह देखकर परिजन और एम्बुलेंस में मौजूद लोग हैरान रह गए।
घटना के बाद महिला को तुरंत वापस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति की दोबारा जांच शुरू की। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार के लोगों में खुशी और आश्चर्य दोनों का माहौल है।

img 20260313 wa00223523691433681418196 - img 20260313 wa00223523691433681418196

स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles