Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

ब्रेकिंग : 3 साल से फरार हत्या के आरोपी गिरफ्तार, तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तिल्दा नेवरा/रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने वर्ष 2023 के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी विश्लेषण के चलते आखिरकार पकड़ में आ गए।

img 20260409 wa00296747940500836850531 - img 20260409 wa00296747940500836850531


बता दे कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में ग्राम कुंदरू निवासी जितेन्द्र पाल की ग्राम जलसो के आशु उईके एवं उसके साथियों द्वारा चाकू और लाठी से बेरहमीपूर्वक हत्या कर दी गई थी। घटना के दौरान मृतक के पुत्र पर भी प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे थे।

तभी फरार आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना नाम और ठिकाना बदलकर दूसरे राज्यों में रह रहे थे। तिल्दा पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी और तकनीकी आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

ज्ञात हो कि इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी, मनोज उईके और ईशु उईके अपने गृह ग्राम जलसो आने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी की गई।
पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम :

फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी (26 वर्ष), ग्राम जलसो
मनोज उईके (30 वर्ष), ग्राम जलसो
ईशु उईके (26 वर्ष), ग्राम जलसो भ

तिल्दा नेवरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles