Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

तिल्दा नेवरा पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया मोबाइल व चाकू


तिल्दा नेवरा/रायपुर (ग्रामीण), 09 अप्रैल 2026 : थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खपरीकला निवासी प्रार्थी गोविंद साहू 08 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 9:40 बजे भोजन के बाद सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचे और उसका वीवो कंपनी का मोबाइल झपटकर फरार हो गए।

img 20260409 wa00112266117695417547216 - img 20260409 wa00112266117695417547216


बता दे कि घटना के दौरान मोटरसाइकिल का ब्रेक लाइट जलने पर प्रार्थी ने वाहन का नंबर CG 10 CD 5360 देख लिया और तत्काल थाना तिल्दा नेवरा में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की।


वही मामले में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने उक्त नंबर की मोटरसाइकिल सवार को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से वीवो कंपनी का गोल्डन कलर मोबाइल (कीमत लगभग 19,500 रुपये) एवं एक बड़ा धारदार चाकू बरामद किया गया।


ज्ञात हो कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304, 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी का नाम:


जप्त सामग्री:


सूरज टंडन (22 वर्ष), पिता राजू टंडन, निवासी गोढ़ी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)


वीवो कंपनी का मोबाइल (कीमत 19,500 रुपये)
मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CD 5360 (कीमत 30,000 रुपये)
एक धारदार चाकू
पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles