Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

सिनोधा में शीतला मंदिर नवनिर्माण का अनिल अग्रवाल स्वाति वर्मा  चंद्रकला वर्मा ने ग्रामीणों संग किया भूमि पूजन


तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत सिनोधा में शीतला माता मंदिर के नवनिर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और शीतला माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

img 20260425 wa00008466929988439163528 - img 20260425 wa00008466929988439163528


बता दे कि ग्रामीणों ने बताया कि शीतला माता की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी हुई है। भक्तजनों ने यह भी इच्छा जताई कि भविष्य में ग्राम सिनोधा में एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण भी किया जाए, जिससे धार्मिक आस्था को और मजबूती मिले।


इस अवसर पर भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती सरिता डौंडे, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र डौंडे, खपरीकला सरपंच रामेश्वर साहू, पूर्व सरपंच लक्ष्मण गिरी, शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित समिति के सदस्य, पुरोहित एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में सभी ने मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का संकल्प लिया और ग्राम की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles