
मुख्यमंत्री श्री साय मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए
तिल्दा नेवरा/रायपुर : छत्तीसगढ़ मे ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

बता दे कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री ने ‘प्रोजेक्ट छांव’ के अंतर्गत आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं पर आधारित स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं आर्थिक सहायता राशि वितरित कीये। वही इसके अलावा ‘प्रोजेक्ट अजा’ के तहत बकरी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबी भी सौंपी गई।
गौरतलब हो कि इस दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण भारत के विकास एवं प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पंचायतों को अधिक पारदर्शी, सशक्त और अधिकार संपन्न बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ताकि गाँव-गाँव के विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
इस अवसर कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर सम्मेलन में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पंचायतों की भूमिका को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।





