Chhattisgarh NewsLatest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,23 मई 2026 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस 19 फरवरी को प्रदेश में “स्वराज दिवस” के रूप में घोषित करने की माँग सम्बंधित 5 हजार लोगो के हस्ताक्षर सहित आवेदन सौंपे है।

img 20260523 wa00149158981147186249875 - img 20260523 wa00149158981147186249875

ज्ञात हो कि पदाधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के महान वोद्धा और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़कर हिंदवी स्वराज की स्थापना की तथा भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि एक महान प्रशासक और विजनरी भी थे। उन्होंने एक मजबूत और स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। श्री शिवाजी महाराज हमारे लिए हमेशा ही प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह सोलंकी, शिक्षाविद श्री संजय जोशी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री अजय काले,श्री सुबोध टोले,सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles