
तिल्दा में होगा पत्रकार सम्मान समारोह, ब्रह्माकुमारीज करेगी पत्रकारों का अभिनंदन
तिल्दा-नेवरा : पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तिल्दा के मीडिया प्रभाग द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान में भव्य “पत्रकार सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 जून 2026 को सायं 5 बजे ब्रह्माकुमारीज केंद्र, तिल्दा में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार समारोह का उद्देश्य समाज में सत्य, सकारात्मकता और जागरूकता का प्रकाश फैलाने वाले पत्रकारों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और शुभकामनाएँ व्यक्त करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। जिन्होंने अपनी लेखनी, निष्पक्षता, साहस और जनसेवा की भावना से समाज को जागरूक बनाने तथा सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मीडिया प्रभाग से सौरभ जैन ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त चौथे स्तंभ हैं, जो समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। ऐसे समर्पित पत्रकारों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी सम्माननीय पत्रकार भाइयों-बहनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
बता दे कि इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तिल्दा के मीडिया प्रभाग की प्रमुख भूमिका रहेगी। कार्यक्रम हेतु पार्षद वार्ड क्रमांक 21 तिल्दा-नेवरा नगर पालिका की पार्षद रानी सौरभ जैन ने भी सभी पत्रकार साथियों को सादर आमंत्रित किया है।
गौरतलब हो कि कार्यक्रम विवरण कुछ इस प्रकार से होगा।
दिनांक: 04 जून 2026
समय: सायं 05:00 बजे
स्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज केंद्र, तिल्दा-नेवरा
“सत्य, सकारात्मकता एवं जागरूकता का प्रकाश फैलाने वाली कलम समाज की अमूल्य धरोहर है” इसी भावना के साथ आयोजित यह सम्मान समारोह पत्रकारिता के मूल्यों को सम्मानित करने का एक प्रेरणादायी प्रयास होगा।





