Educational News

तिल्दा नेवरा मे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया


तिल्दा-नेवरा : नगर की स्थानीय बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में कक्षा नवमी से 12वीं के समस्त विद्यार्थियों व नव प्रवेशी विद्यार्थियों का शाला में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमे सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता ,छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया।

img 20260616 wa00186460941814242692132 - img 20260616 wa00186460941814242692132

बता दे कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल तिल्दा इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीलम अग्रवाल, अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा जी ,विशेष अतिथि श्रीमती मीना अग्रवाल, पार्षद रानी सौरभ जैन, मंजू अग्रवाल ,पुष्पा अग्रवाल ,संजूकथा सिंघानिया, ममता रायखेड़ा ,गणेश शर्मा डॉक्टर लक्ष्मण साहू ,आनंद शर्मा ,दिलहरण निषाद और सौरभ जैन रहे ।

ज्ञात हो कि अतिथियों और विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सर्वप्रथम समस्त विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, दीप प्रार्थना ,सरस्वती वंदना, गुरु वंदना कर शुभारंभ किया ।इस अवसर पर समस्त अतिथियों ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को चंदन का टीका लगाकर पाठ्य पुस्तक ,नोटबुक और पेन प्रदान करते हुए मुंह मीठा कराकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर कक्षा दसवीं के भी विद्यार्थियों को गुलाल व चंदन का टीका लगाकर मुंह मीठा कराते हुए पुस्तक ,कॉपी और पेन देकर स्वागत किया गया । कक्षा ग्यारहवीं के भी नव प्रवेशी विद्यार्थियों व 12वीं के विद्यार्थियों को दो-दो नोटबुक देकर पेन के साथ मुंह मीठा कराते हुए स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल की तिल्दा इकाई द्वारा विद्यालय को वॉटर प्यूरीफायर के साथ वाटर कूलर प्रदान किया गया। उनके इस पुनीत कार्य की सराहना शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जी व समस्त सदस्यों ने करते हुए उन सभी का शॉल पहनाकर स्वागत किया ।

img 20260616 wa0017176486577681360428 - img 20260616 wa0017176486577681360428

इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षता श्रीमती नीलम अग्रवाल ने बच्चों से निवेदन किया कि आप सभी अप्रवेशी और शाला त्यागी बच्चों को विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़े क्योंकि शिक्षा ही देश की नीव है ।आप सभी विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर सभी बच्चों को विद्यालय लाकर देश के अच्छे नागरिक बनाने का पुनीत कार्य करें ।

इस अवसर पर स्थानीय नगर पालिका की जनप्रतिनिधि श्रीमती रानी सौरभ जैन ने नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी भारत के भविष्य हैं ।आप सभी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश के नवनिर्माण व विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करें। यह नया शैक्षणिक सत्र आप सभी के जीवन में सफलता ,आत्मविश्वास लाकर अपने लक्ष्य को पूरा करें ।

इस अवसर पर शाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जी ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का जरिया नहीं है बल्कि यह आप सभी विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार ,व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नीव है ।आप अपने परिश्रम , सकारात्मक सोच और समर्पण से अपने लक्ष्य को पाकर परिवार ,समाज ,प्रदेश व देश का नाम रोशन करें । समिति के सदस्य सौरभ जैन ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया। डॉक्टर लक्ष्मण साहू ,गणेश शर्मा , दिलहरण निषाद और आनंद शर्मा ने भी विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का पेन व गुलाल लगाकर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के व्याख्याता नरेंद्र रात्रा ने किया ।

img 20260616 wa00155283875948223459908 - img 20260616 wa00155283875948223459908

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं चुरामन निषाद, सुरेश टंडन ,भगवान सिंह नेताम, किरण साहू ,अल्का मिश्रा ,सविता वर्मा कुसुम नाग ,ती खाखा , खुशबू रामटेके , खिलेश्वरी , मुकेश ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को टीका लगाकर पेन देकर स्वागत किया |कार्यक्रम में निलेश कटारिया, मुकेश सेन, लोकेश नायक ,देव आशीष वर्मा वनिधि शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा |कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया|

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles