Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डं. खुमान वर्मा ने वितरण किये भवन अनुज्ञापत्र पाकर खिले चेहरे

तिल्दा-नेवरा मं भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र पाकर खिले 108 हितग्राहियों के चेहरे, अब साकार होगा पक्के मकान का सपना

तिल्दा-नेवरा : पुरे देश भर मे चल रहे केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना के तहत नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के सभी 22 वार्डों के 108 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र एवं स्वीकृत नक्शा प्रदान किया गया। जिससे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा एवं पार्षदों ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र मिलते ही लंबे समय से अपने पक्के मकान का इंतजार कर रहे हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।तिल्दा-नेवरा

ज्ञात हो कि इस भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब हितग्राही बिना किसी कानूनी बाधा के अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। लंबे समय से अनुमति और सूची में नाम शामिल होने का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए यह पल बेहद खुशी का रहा। वही हितग्राहियों ने कहा कि अब उनके अपने पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम पूरा हो गया है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा भी विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है।

वही आगे उन्होंने कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिली है और सभी वर्गों के हित में योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना भी जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही के खाते में कुल 2 लाख 82 हजार 850 रुपए की राशि जाएगी। इसमें से 32 हजार 850 रुपए की राशि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद गृह प्रवेश सहित संबंधित कार्यों में खर्च की जानी है।अधूरा काम छोड़ने वाले ठेकेदारों से रहें सावधान नगर पालिका अध्यक्ष ने हितग्राहियों को सावधान करते हुए कहा कि कुछ ठेकेदारों के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण का कार्य शुरू करने के बाद उसे अधूरा छोड़ दिया। उन्होंने हितग्राहियों से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की।

बता दे कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा ने भी हितग्राहियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि कुछ ठेकेदारों के खिलाफ शिकायतें सामने आई हैं कि उन्होंने हितग्राहियों से राशि लेने के बाद मकान का निर्माण अधूरा छोड़ दिया और मौके से गायब हो गए। ऐसे मामलों में भविष्य में राशि की रिकवरी के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस अवसर पर प्रमाण पत्र मिलते ही निर्माण शुरू करने की तैयारी
भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब वे अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। कई परिवार लंबे समय से भवन अनुज्ञा मिलने का इंतजार कर रहे थे। प्रमाण पत्र और नक्शा मिलने के बाद उनके लिए अपने सपनों का पक्का घर बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

तो वही कार्यक्रम में 22 वार्डों के हितग्राहियों के अलावा सभापति ईश्वर यदु, सतीश निषाद, पार्षद गोविंद उर्फ बब्बन लालवानी, अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. खुमान वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि प्रेम कोसले सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply