Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

रक्तदान से मजबूत होगा विश्व बंधुत्व तिल्दा में रक्तदान महाअभियान दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में

21अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा द्वारा ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान’ का होगा आयोजन

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा मे राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग (RERF) द्वारा देशभर में ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवाकेंद्र द्वारा 21 अगस्त 2026 को रक्तदान महाअभियान आयोजित किया जाएगा।रक्तदान

बता दे कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत सेवा से जोड़ना है। वही इस के संबंध मे B K प्रियंका दीदी ने बताया कि ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान’ के माध्यम से समाज में एक-दूसरे की चिंता करने, सहयोग करने और मानवता के लिए आगे आने की भावना को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महज एक सेवा नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम है। एक यूनिट रक्त से कई जरूरतमंदों को जीवन की आशा मिल सकती है। भारत में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध न होने के कारण जीवन गंवाना पड़ता है। अभियान में प्रतिदिन लगभग 12 हजार लोगों के रक्त की कमी से मृत्यु होने का आंकड़ा भी सामने रखा जा रहा है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि रक्तदान से दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर रोगियों, गर्भवती महिलाओं, ऑपरेशन तथा आपातकालीन उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर सहायता मिल सकती है। स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान रक्त भंडार को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे 21 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच तिल्दा के नील कमल परिसर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, पंजाब नेशनल बैंक एवं HDFC बैंक के पास पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें तथा साथ ही ज्ञान-योग एवं राजयोग का लाभ लेकर इस सेवा को और अधिक सार्थक बनाएं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply