Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

बोइरझिटी पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना

10 पंचों ने लगाए गंभीर आरोप, पंचायत प्रतिनिधियों के दुरुपयोग से लेकर मनरेगा कार्यों में अनियमितता तक के आरोप

तिल्दा-नेवरा : ग्राम पंचायत बोइरझिटी, तहसील तिल्दा, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू होने से पंचायत की राजनीति गरमा गई है। 11 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत के 10 पंचों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में तिल्दा-नेवरा के विहित प्राधिकारी/अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव की सूचना प्रस्तुत की गई है प्रस्तुत आवेदन में ग्राम पंचायत बोइरझिटी के सरपंच मुकेश सोनवानी, पिता संतूराम सोनवानी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।पंचायत

ज्ञात हो कि आवेदन पर पंचायत के 10 पंचों के हस्ताक्षर दर्ज हैं पंचों ने आरोप लगाया है कि पंचायत निधि एवं विकास कार्यों में पंचों की सहमति नहीं ली जाती तथा पंचायत की राशि के उपयोग में मनमानी की जाती है। ग्राम सभा की अनुमति के बिना राशि का आहरण कर निजी उपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा मूलभूत एवं 15वें वित्त योजना की राशि का आहरण किए जाने के बावजूद संबंधित कार्य नहीं कराए जाने की बात आवेदन में कही गई है।

बता दे कि पंचों ने सरपंच पर दादागिरी और मनमानी करने तथा सभी पंचगण के साथ गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि पंचायत के निर्वाचित पंचों की बातों को उचित महत्व नहीं दिया जाता और कई मामलों में पंचों को कथित रूप से गुमराह किया जाता है।
आवेदन में मनरेगा योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से सरपंच द्वारा कथित तौर पर निजी कार्य, जिसमें घर निर्माण का आरोप भी शामिल है, कराए जाने की बात कही गई है। पंचों ने इसे शासकीय योजना के संभावित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का मामला बताते हुए जांच की मांग की है पंचों का यह भी आरोप है कि ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सामने रखने के बावजूद उनका उचित समाधान नहीं कराया जाता, जिसके कारण ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों में असंतोष की स्थिति बनी हुई है इन सभी आरोपों, पंचायत निधि के कथित दुरुपयोग, मनमानी, पंचों के साथ कथित गलत व्यवहार और पंचायत कार्यों में अनियमितता को आधार बनाते हुए 10 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।

अब मामला विहित प्राधिकारी के समक्ष है। आवेदन की जांच और निर्धारित पंचायत राज प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पंचों द्वारा लगाए गए सभी आरोप फिलहाल आरोप मात्र हैं। इनकी वास्तविकता की पुष्टि प्रशासनिक जांच और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही हो सकेगी तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत बोइरझिटी, तहसील तिल्दा, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply