Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की आत्मीय मुलाकात

स्वास्थ्य का हालचाल जाना, शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की

तिल्दा नेवरा/नई दिल्ली : नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. खुमान वर्मा एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे भी उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की मंगलकामना की। चंद्रकला

बता दे कि नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की गई है कि वे शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः उसी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।

उन्होंने कहा कि किरण सिंह देव का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका मार्गदर्शन भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय होने की कामना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

ज्ञात हो कि मुलाकात के दौरान आत्मीय वातावरण में संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर सभी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply