रक्षाबंधन पर बहनों को बडी खुशियां दे रही महतारी वंदन योजना : पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्य समिति की स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व विधायक बलौदा बाजार श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह मिलने वाली सम्मान राशि का स्वागत किया है। श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 67 लाख से भी अधिक माता -बहनों को बैंक खातों के माध्यम से 25 अगस्त2026 को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ से भी अधिक राशि वितरित की गई।

ज्ञात हो कि इस सम्मान राशि से पवित्र सावन मास में रक्षाबंधन से ठीक पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने बहनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। यह सम्मान राशि उन माताओ- बहनों का आत्मविश्वास बढ़ा रही है जो आर्थिक रूप से असहाय थी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक 31 बार महतारी वंदन सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि प्रति माह एक हज़ार रुपए आवंटित किया जा चुका है।
वही इसके तहत हर महिलाओं को एक हज़ार रुपए प्रति माह की दर से सालाना बारह हज़ार रूपए दिया जा रहा है।जिसका लाभ छत्तीसगढ़ प्रदेश के 70 लाख से भी अधिक माताओं और बहनों को मिला है। श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा आदिवासियों का हितैषी रहा है। मोदी की गारंटी अर्थात गारंटी की भी पूरी होने की गारंटी है।श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय सरकार तथा केन्द्र की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किए हैं। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार होने के कारण से आज छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास संभव हुआ है।



