सेवा दल के संस्थापक डॉ.NS हार्डिकर की पुण्यतिथी मे कांग्रेस मुख्यालय रायपुर मे पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

रायपुर : आज 26 अगस्त 2026 कोसेवा दल के संस्थापक डॉ . हार्डीकर जी के पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर रायपुर में सेवादल के द्वारा सेवादल के द्वारा उनके छायाचित्र पर सूत माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं उनके बलिदान को याद कर हार्डीकर जी अमर रहे के नारे के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।

बता दे कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के साथ सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, महामंत्री मनोज वर्मा , सचिव मनोज सोनकर , अनिल मित्तल, मुकेश कुकरेजा, विक्रम सिंहदेव, रवि शर्मा, मोहन, अजय ठाकुर सहित सेवादल के साथी उपस्थित रहे ।
ज्ञात हो कि मनहरण लाल वर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल ने बताया कि पुष्पांजलि के पश्चात सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में श्याम नगर, रायपुर स्थित वृद्ध आश्रम में सेवादल के साथियों द्वारा फल वितरित कर वृद्ध जनों के कुशलक्षेम पुछकर उनके साथ समय व्यतीत कर अपनापन साझा किया गया तथा कहा कि सेवादल का मुख्य उद्देश्य भारत के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा करना प्रथम कर्तव्य हैऔर यह कर्तव्य वे निरंतर निभाते रहेंगे ।



