Chhattisgarh NewsHealth-related News

तिल्दा-नेवरा में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला मे 373 हितग्राहियों ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ


तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ स्वस्थ्य संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी रायपुर के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय नेवरा द्वारा मुखर्जी चौक, गोवर्धन नगर, वार्ड क्रमांक 11, तिल्दा-नेवरा में प्रथम विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया।शिविर प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
जिला आयुष अधिकारी रायपुर डॉ. स्वाति रावत ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

img 20260827 wa00455273272010037867602 - img 20260827 wa00455273272010037867602


ज्ञात हो कि इस स्वास्थ्य मेले में वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिकों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. आभा दीपारानी तिर्की, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सोनडरा; डॉ. प्रनिता चंद्रिकापुरे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी तरपोंगी; डॉ. संदीप प्रसाद गुप्ता, चंदखुरी तथा डॉ. प्रतिभा रानी ठाकुर, छतौद ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
आयुर्वेद फार्मासिस्ट दयाशरण ठाकुर निलजा, देवशरण खरसन एवं टंडवा तथा औषधालय सेवक दुकालू राम कुर्रे, तरपोंगी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शासकीय आयुर्वेद औषधालय नेवरा से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम चंद्रा एवं अंशकालीन स्वच्छक जेठुराम ध्रुव ने भी शिविर में सहयोग किया।


इस अवसर पर शिविर के अंत में शिविर प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मितानिनों, नागरिकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply