तिल्दा क्षेत्र में कांग्रेस ने शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में धान उपार्जन केन्द्रो का किया औचक निरीक्षण

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 27 अगस्त 2026 को धान संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

गौरतलब हो कि पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम आयोग के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का दल कोहका रोड स्थित तुलसी-नेवरा धान संग्रहण केन्द्र पहुंचा और वहां की व्यवस्थाओं एवं वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
ज्ञात हो कि निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं को केन्द्र में तैनात जिम्मेदार कर्मचारी राम खिलावन वर्मा अनुपस्थित मिले। मौके पर मौजूद चौकीदार यादव ने बताया कि कर्मचारी लंच करने के लिए अपने घर गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली को लेकर जानकारी ली।
बता दे कि निरीक्षण दल में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व तिल्दा सोसायटी अध्यक्ष गजानंद वर्मा, ओम सिंह ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य देवेन्द्र वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, मंडल अध्यक्ष हरि मार्कंडेय, सेवाराम वैष्णव, के. कृष्णामूर्ति, योगेन्द्र पटेल, रूपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने धान संग्रहण केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों और आम नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण केन्द्रों में जिम्मेदार कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति एवं जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं जवाबदेह बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया



