Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

अर्जुनी में मंत्री टंकराम वर्मा व सांसद लक्ष्मी वर्मा ने मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नवीन सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण,

मंत्री टंकराम वर्मा व सासद लक्ष्मी वर्मा के हाथो समाज के दानदाताओं का हुआ सम्मान

तिल्दा /बलौदाबाजार : क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, अर्जुनी राज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सासद लक्ष्मी वर्मा एवं अतिथियों के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के लोगों में उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। नवीन सामुदायिक भवन समाज की सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, पारिवारिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगा।टंकराम वर्मा

गौरतलब हो कि लोकार्पण समारोह के अवसर पर भवन निर्माण में आर्थिक एवं अन्य रूपों में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने दानदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण से ही ऐसे सामाजिक कार्यों को साकार रूप दिया जा सकता है।

ज्ञात हो कि इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण एवं सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मानित पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं एवं वरिष्ठजनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने समाज की एकजुटता, सहभागिता और आपसी सहयोग की भावना को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समाज के बंधुजन उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने नवीन सामुदायिक भवन को समाज की सेवा और संगठनों को मजबूत करने वाले साबित होगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply