Chhattisgarh NewsLatest NewsSports News

सारागांव प्रीमियर लीग का भव्य समापन, शाकम्बरी 11 बनी विजेता, एआर फाइटर उपविजेता

छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के जिला रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष अजय वर्मा ने दी सभी को बधाई

सरागांव /तिल्दा-नेवरा : जिला रायपुर के समीपस्थ ग्राम सारागांव में आयोजित सारागांव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शाकम्बरी 11 सारागांव ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वही AR फाइटर उपविजेता रही। प्रतियोगिता में योगेश पटेल को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज, दुष्यंत चंद्राकर को बेस्ट बैट्समैन, तामेश निषाद को बेस्ट बॉलर, हितेश पटेल को बेस्ट विकेटकीपर एवं अभिषेक पटेल को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला।सारांगांव

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच हैं। खेल से युवाओं में अनुशासन, एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच विकसित होती है।अजय कुमार वर्मा ने सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति की सराहना करते हुए आमंत्रित करने पर आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश धीवर एवं गोलू वर्मा (पवनी) सहित समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में जे.पी. निषाद, संजू पाठक महाराज, घना राम धीवर, अंकित वर्मा, योगेश साहू, मनहरण वर्मा, घनश्याम वर्मा, अजय देवांगन एवं रोशन साहू सहित अन्य सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अंत में आयोजक समिति ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply