Chhattisgarh NewsEducational News

आदित्य विद्या मंदिर स्कूल बैकुंठ में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना बच्चो की प्रस्तुति ने पालको का मोहा मन


बैकुंठ (छत्तीसगढ़):
छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा क्षेत्र के अग्रणीय शिक्षण संस्थान आदित्य विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल, बैकुंठ में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक व Er. पवन कुमार साहू एवं पधारे हुए मुख्य अतिथियों जिसमे राजेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक संतोष कुमार साहू द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान और सामूहिक राष्ट्रगीत गूंज उठा ।जिससे पूरा प्रांगण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

img 20260815 wa00107384661271452306897 - img 20260815 wa00107384661271452306897


बता दे कि इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसमे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, नाटक और भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

img 20260815 wa00218168784326966587574 - img 20260815 wa00218168784326966587574


ज्ञात हो कि समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, उप-प्राचार्य, पेरेंट्स कमेटी के सदस्य, समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


वही कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply