ग्राम मोहदा में होगा मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 81 वां महाकुंभ 21 व 22 फरवरी को
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के इस महाकुंभ मे गोता लगाने पहुंचेंगे समाज के लोग

धरसीवा /रायपुर : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 81वाँ महाधिवेशन धरसींवा राज के ग्राम मोहदा में 21,22फरवरी को संपन्न होगा।विगत दिनों खोड़स राम कश्यप केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व तथा राजप्रधान नीलमणि परगनिहा के अगुवाई में धरसींवा राज के ग्रामों गिरौद,मोहदी ,मोहदा का स्थल निरीक्षण किया गया।अभी हुए केंद्रीय सदन ने ग्राम मोहदा का चयन करते बताया कि इस ग्राम मे महासभा ,पार्किंग ,सामूहिक विवाह,आवासीय भवन तथा मीटिंग हॉल के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है,यही नहीं सभी जगह पानी की भी सुलभता है।ग्राम मोहदा के स्वजातीय महाधिवेशन को लेकर उत्सुक है।
उल्लेखनीय है कि यह गांव नेशनल हाईवे से लगा हुआ है,जिससे आवागमन की भी सुलभता है।धरसींवा राज के केंद्र में स्थित यह पौराणिक ग्राम को श्रेणी में आता है जहां स्वयंभू शिवलिंग जिसे मोहदेश्वर शिवलिंग कहा जाता है ,जो वर्ष में तीन बार अपना स्वरूप बदलता है।यह वह पवित्र स्थान है जहां पर होलिका दहन के रात भव्य मेला का आयोजन होता है।यहां रानी सागर तालाब में हजारों दर्शनार्थी डुबकी लगा कर भगवान शिव से मन्नते मांगते है।
इस अवसर पर केंद्रीय निरीक्षण टीम में महामंत्री यशवंत वर्मा,मंत्री डॉक्टर जीवराखन वर्मा,सचिव संतोष आदिल,कार्यालय सचिव मोहित वर्मा,आमंत्रित सदस्य ऋषि कुमार वर्मा,राजप्रधान तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा,पलारी राज प्रधान रामखिलावन वर्मा,धरसींवा राजप्रधान नीलमणि परगनिहा,राजमंत्री धर्मेंद्र वर्मा,सचिव जितेंद्र वर्मा सहित स्वजातीय गण उपस्थित थे।मोहदा ग्राम प्रमुख विष्णु वर्मा, सरपंच रेखा अनिरुद्ध वर्मा स्वजातियों ने राज एवं केंद्र के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उक्त महाधिवेशन को ऐतिहासिक रूप से सम्मन कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।उकताशय की संयुक्त जानकारी राजमंत्री धर्मेंद्र वर्मा एवं सचिव जितेंद्र वर्मा में दिया है।



