ग्राम कुंदरू में जिला पंचायत शैल महेंद्र साहू व स्वाति वर्मा, सरपंच यशवंत वर्मा की उपस्थिति में शिक्षक सम्मान संपन्न

तिल्दा नेवरा : उड़ान महिला संगठन, औद्योगिक व विकसित ग्राम कुंदरूमे रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे आयोको के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सम्माननीय शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया जिला पंचायत सभापति स्वाती वर्मा ने कहा की एक शिक्षक केवल बच्चों को पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, सोच, व्यवहार एवं भविष्य की दिशा निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।शिक्षक राष्ट्र के भाग्य विधाता और निर्माता दोनों हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का तन, मन, धन और समय से हर तरह से सम्मान और सहयोग किया जाना चाहिए।
गौरतलब हो कि जिला पंचायत सभापति श्रीमती शैल महेंद्र साहू ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए सच्चा रोल मॉडल होता है. शिक्षक ही उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत होते हैं. शिक्षा सिर्फ ज्ञान नहीं देती, बल्कि जीवन को सही दिशा भी दिखाती है।
बता दे कि समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अपने अनुभव एवं विचार भी साझा किए। कार्यक्रम में शिक्षकों के कार्यों एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।



