तिल्दा-नेवरा के मां मावली मंदिर में राम नाम संकीर्तन-भजन सम्पन्न हुआ लोगो ने लगाई आस्था की डुबकी

तिल्दा-नेवरा: प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मां मावली मंदिर समिति, सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एवं ग्रामवासियों के सहयोग से नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के वार्ड नंबर 19 पुरानी बस्ती तिल्दा में तीजा पर्व के पावन अवसर पर राम नाम कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया था।

पौराणिक कथाओं के अनुसार जिसमे हिन्दू धर्म के मान्यता है कि यह पर्व सतयुग में माता सती ने अपने पति शंकर जी के लिए निर्जला व्रत रखी थी। इस परम्परा को जीवित रखने के लिए हमारे छत्तीसगढ़ में भी माताएं बहनें करू भात खा कर इस वत को निर्जला व्रत अपने पति की लम्बी उम्र और दाम्पत्य जीवन सुखमय के लिए रात जगा कर भजन कीर्तन राम नाम जप करती हैं।
बता दे कि इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मां मावली मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप देवांगन उपाध्यक्षज गोवर्धन यदु, सचिव शिवकुमार तिवारी कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर वर्मा, कन्हैया यादव बैगा, सेवा समिति प्रमुख मनोहर यादव,सुरज शर्मा, हिमांशु वर्मा,डुपेश्वर यदु,नंद पठारी,टीकेशवर यदु,सोनल वर्मा, संदीप सेन,पारस नामदेव, खेमराज सोरी, सहित अन्य समाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



