Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

अभनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों संग सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

मंत्री टंकराम वर्मा व विधायक इंद्र कुमार साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

अभनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण अभनपुर भाजपा कार्यालय स्थित बूथ क्रमांक 204, अभनपुर मंडल में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों एवं संदेशों को आत्मसात करने का प्रयास किया।मंत्री टंकराम वर्मा

बता दे कि इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों, सामाजिक पहल, जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं। इससे समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।
विधायक इंद्र कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश के नागरिकों को समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है तथा जनभागीदारी की भावना मजबूत होती है।

इस दौरान कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply