रायपुर में साहू के मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह हुआ संपन्न
पुलिस उपमहानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के मुख्य आतिथ्य में उत्कृष्ट छात्र व प्रतिभावान हुआ सम्मानित

रायपुर : राजधानी में स्थीत दानवीर भामाशाह छात्रावास में रविवार 4 अक्टूबर को राज्य स्तरीय मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के मुख्य आतिथ्य, मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष टी आर साहू की अध्यक्षता व तरुण कुमार साहू आई ए एस,बी सी साहू सेवा निवृत्त अपर कलेक्टर, प्रो एस एल गजपाल रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, घनाराम साहू सेवा निवृत्त प्रोफेसर रायपुर, डॉ जया साहू चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ और डॉ ललित साहू सहायक प्राध्यापक आई आई टी भिलाई के विशेष आतिथ्य में व्यवस्थित ढंग से आत्मीय माहौल में सानन्द सम्पन्न हुआ।
बता दे कि इस कार्यक्रम में कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आये छात्राओं का सम्मान किया गया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए चयनित हितग्राहियों को आर्थिक सहायता देने चेक प्रदान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त प्रतिभाओं का अभिनन्दन किया गया। चंद्रयान के लिए चयनित कु रागिनी साहू मुनगासेर और कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में पचास लाख रुपए जीतने वाले भाटापारा के योगेश साहू का भी भावभीनी अभिनन्दन किया गया। वही मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ के संचालक मंडल के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया और मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश समन्वयकों को भी सम्मान पत्र दिया गया।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर कार्यक्रम में पं. घनश्याम प्रसाद साहू द्वारा लिखित पुस्तक नारायण लाल साहू का विमोचन किया गया। तो वही CGPSC से चयनित अधिकारियों का गर्म जोशी से सम्मान किया गया। इतना ही नही समाज के सक्रिय व ऊर्जावान पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। जिसमे अरपा छत्तीसगढ़ पत्रिका के सम्पादक अशोक कुमार साहू और महानदी गुगल न्यूज के हीरालाल साहू को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ की मुक कण्ठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से प्रतिभा शाली छात्र छात्राओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं को निश्चित रूप से प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की जितनी भी प्रशंसा की जाये ,वह कम है। उन्होंने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि वे बिना रुके निरन्तर कड़ी मेहनत करें। जब तक कि वे अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते। विशेष अतिथि डॉ जया साहू ने बड़े आयोजन के लिए आयोजक टीम को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया वे सफलता प्राप्त करने के लिए बार बार प्रयास करें। उन्होंने कहा कि् असफलता से घबराना नहीं है । क्योंकि असफलता ही सफलता की कुंजी है।
वही विशेष अतिथि डॉ एस एल गजपाल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सपने देखना चाहिए। और जब तक सपने देखना चाहिए, जब तक कि उन्हें अपने देखे सपने साकार न हो जाये।
विशेष अतिथि डॉ ललित साहू ने कहा कि इस सम्मान समारोह से नयी पीढ़ी को एक मार्गदर्शन और नयी प्रेरणा मिलेगी। विशेष अतिथि सेवा निवृत्त अपर कलेक्टर ने खासकर विद्यार्थियों से कहा कि बिना मेहनत के कुछ भी मिलने वाला नहीं है। इसलिए सफलता पाने के लिए हर सम्भव प्रयास करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष टी आर साहू ने समिति के गठन की तारीख का उल्लेख करते हुए समिति के सात उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।साथ ही सहयोग करने के लिए समिति के सदस्यों
ज्ञात हो कि अतिथियों और शुभ चिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा की आरती से हुई। डॉ सरिता साहू ने अपने मधुर कण्ठ से मां कर्मा की आरती का गायन किया। में वीणा साहू ने मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ के संचालकों का परिचय कराया। डॉ वेद लाल साहू , नारायण साहू दंतेवाड़ा और तुमन चंद साहू ने संचालन में सहयोग किया। कार्यक्रम में डॉ सरिता साहू और प्राध्यापक कुन्दन साहू ने अपने विशिष्ट संचालन से सबका दिल जीत लिया।
आभार प्रदर्शन मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ संचालक भंवर सिंह साहू ने गिन गिन कर सबके आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।जरूरतमंद छात्र छात्राओ, चयनित हितग्राहियों जिनमे 21 विद्यार्थी को, 4 लाख का सहयोग राशि चेक के द्वारा दिया गया। 12 वीं के मेरिट लिस्ट में आये 09 छात्र छात्राओ एवम 10 वीं के मेरिट लिस्ट मे आये 11 विद्यार्थीयों को सम्मान देते हुए सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। आई एस, आई पी एस, एवं अन्य विधा मे सलेक्ट 10 अधिकारीयों को भी सम्मानित किया गया। समिति के विकास हेतु, 62 प्रदेश समनवयक भी मनोनीत कर सम्मान किया गया।



