Chhattisgarh NewsLatest News

संविधान दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने राष्ट्रीय मंच पर दर्ज कराई सहभागिता

रायपुर नई दिल्ली : संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के रफी मार्ग स्थित आईएनएस (INS) बिल्डिंग में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) के तत्वावधान में भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार, संगठन पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। समारोह में संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, पत्रकारिता की स्वतंत्रता, पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं संगठनात्मक एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के पत्रकार प्रतिनिधियों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।

InShot 20261127 192216987 - InShot 20261127 192216987

इस कार्यक्रम में आरपीएम रायपुर संयोजक संतोष कुमार यदु सहित छत्तीसगढ़ के अनेक पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। आयोजन के दौरान पत्रकारिता को लोकतंत्र का सजग प्रहरी बताते हुए निष्पक्ष, निर्भीक, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता को समय की आवश्यकता बताया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि 1008 महामंडलेश्वर सरितानंद जी महाराज रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य छायाकांत नायक, माता-पिता सेवा आश्रम की अध्यक्ष लक्ष्मी भंडारी तथा नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पबित्र मोहन सामंतराय ने की। वहीं राष्ट्रीय संयोजक मेहताब खान चांद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धीरज कुमार एवं राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक सुश्री आकांक्षा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकार प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संविधान देश की आत्मा, पत्रकारिता लोकतंत्र की प्रहरी

मुख्य अतिथि 1008 महामंडलेश्वर सरितानंद जी महाराज ने संबोधन में कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसके मूल्यों एवं गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण प्रहरी है, जो समाज के सामने सच्चाई रखने, जनसमस्याओं को उजागर करने एवं जनजागरण का कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों से सत्य, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य छायाकांत नायक ने पत्रकारिता की नैतिकता एवं संवैधानिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शक्ति है। पत्रकारों को इस स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखते हुए तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करनी चाहिए। निष्पक्ष मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

माता-पिता सेवा आश्रम की अध्यक्ष लक्ष्मी भंडारी ने सामाजिक सेवा, मानवीय मूल्यों एवं संवेदनशीलता को संविधान की मूल भावना से जोड़ते हुए कहा कि संविधान नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी प्रेरणा देता है। समाज के कमजोर वर्गों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों के प्रति सेवा भावना समाज को मजबूत बनाती है।णल उन्होंने सकारात्मक एवं जनहितकारी पत्रकारिता की सराहना की।

पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन की मजबूती जरूरी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पबित्र मोहन सामंतराय ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी एवं संवैधानिक मर्यादाओं का पालन भी आवश्यक है। पत्रकारों को जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए समाज की समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं पत्रकारों के सम्मान को लेकर सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

राष्ट्रीय संयोजक मेहताब खान चांद ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर काम करते हैं, लेकिन सच सामने लाने के दौरान कई पत्रकारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े विषयों पर आवाज बुलंद करेगा और संगठन को देशभर में मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास जारी रखेगा।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं सशक्त मीडिया की आवश्यकता पर जोर देते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होना भी जरूरी है। नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए पत्रकारों की एकता एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की सहभागिता

राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ से आरपीएम रायपुर संयोजक संतोष कुमार यदु, तोषण प्रसाद चौबे, तुलसी राम साहू, गोविंद राम, चरणदास कोशले, प्रवीण कुमार वर्मा, बुधराम फेकर, राजू कुमार देवदास, धीरेंद्र जायसवाल, भानुराम यादव, गंगाराम देवदास एवं रामगोपाल जायसवाल सहित पत्रकार प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

देश के अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। ओडिशा से भानु प्रताप नायक, सिम्हाद्री श्रीनिवास राव, संतोष पात्रो, संमुख पटनायक, दीपक कुमार साहू, परेश कुमार साहू, राधेश्याम पांडा, आशुतोष रथ, संजीब बेहेरा, सिद्धेश्वर गिरि, चैतन्य रथ, चंद्रचूड़ सिंह, हरिशंकर मिश्रा, आलोक कुमार दास, रमेश प्रधान, फाल्गुनी बाग, प्रियव्रत नायक एवं ताहिर अहमद उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश से आरपीएम राज्य समन्वयक इश्तियाक अहमद, श्रीमती चांद बी, मेराज मंसूर, तबजील अहमद, मोहम्मद आबिद एवं ज्योति जायसवाल शामिल हुए। तेलंगाना से ई. राम मोहन राव, सीएच. रमेश, के. वेणु, बोक्का राजू, आईएफएसएमएन सदस्य यमसानी श्रीनिवास, बी. देवेंद्र एवं एस. चिरंजीवी उपस्थित रहे।

कर्नाटक से आईएफएसएमएन के संस्थापक सदस्य के. संजीव एवं वी. शिवप्रकाश, केंपंगराज के., लोकेश्वरी के. तथा तमिलनाडु से ए. शाहुल हमीद ने सहभागिता निभाई। इसके अलावा दिल्ली एवं झारखंड से पहुंचे अनेक पत्रकारों सहित घनश्याम जी, अभय गंगवार और सहस्रांशु महापात्र भी समारोह में उपस्थित रहे।

पत्रकारों एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों, संगठन के पदाधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने पत्रकारों के योगदान, संगठनात्मक एकता एवं पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों को रेखांकित किया।

समारोह का समापन भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। संविधान दिवस पर आयोजित यह राष्ट्रीय कार्यक्रम पत्रकारिता के सम्मान, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, पत्रकारों की एकजुटता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने का संदेश देकर संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की सहभागिता प्रदेश के पत्रकारिता जगत के लिए गौरवपूर्ण उपस्थिति के रूप में रही, जहां पत्रकारों की एकता, जनहितकारी पत्रकारिता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देशभर तक पहुंचा।

Leave a Reply