Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

तुलसी तिल्दा में पांच साल से धूल खा रहे सुलभ शौचालय, सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग नहीं मिल रहा राहगीरों व जनता को लाभ

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के जनपद तिल्दा-नेवरा के सड़क किनारे लाखों की लागत से बनाए गए सुलभ शौचालय आज पांच साल से अधिक समय बीतने के बाद भी उपयोग में नहीं आ रहे हैं देखरेख और संचालन के अभाव में ये शौचालय कबाड़ की तरह पड़े धूल खा रहे हैं। इससे सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद आम जनता को सुविधा नहीं मिल पा रहा है। शौचालय को चालू कराने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। वही सरकारी राशि का उपयोग बेकार तुलसी पंचायत में लाखों की लागत से बने सुलभ शौचालय का नहीं मिल रहा ग्रामीणों राहगीरों को लाभ। जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

IMG 20261127 WA0009 - IMG 20261127 WA0009

बता दे कि तिल्दा रायपुर जिले के विकासखंड एवं जनपद पंचायत तिल्दा अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसी(तिल्दा) में सरकारी राशि से सड़क किनारे, स्कूल परिसर बाउंड्री के बाहर निर्मित सुलभ शौचालय पिछले पांच वर्षों से अनुपयोगी पड़ा हुआ है। जो कि यहां निर्माण के बाद से आज तक इसका उपयोग शुरू ही नहीं हो सका है। और शौचालय धूल खाता कबाड़ बनकर रह गया है।


गौरतलब हो कि सड़क किनारे स्कूल परिसर स्कूल बाउंड्री के बाहर बना यह शौचालय आज बदहाली का शिकार है। यहां के परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। आसपास गंदगी फैली हुई है। ये शौचालय बंद पड़ा है। वर्तमान स्थिति पंचायत की कार्यप्रणाली और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। एक ओर सरकार स्वच्छता और जनसुविधाओं पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं दूसरी ओर तुलसी(तिल्दा) पंचायत में निर्मित यह शौचालय जिम्मेदारों की उदासीनता पर विचारणीय हैं।

अवगत हो कि अब सवाल यह है कि जब शौचालय का निर्माण जनता की सुविधा के लिए कराया गया था। तो पांच साल बाद भी इसका संचालन क्यों नहीं हो पाया है। सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद आम लोगों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा। आखिर सरकारी पैसों से बनी यह सुविधा जनता के ही काम न आए, तो ऐसे निर्माण का भी औचित्य क्या है।

इस समाचार के माध्यम से जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर निर्माण कार्य की जांच करें। जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करें और शौचालय को तत्काल चालू कराए। जिसकी मांग ग्राम पंचायत के नागरिकों द्वारा किया जा रहा हैं। शौचालयों का उपयोग कब शुरू होगा। इस विषय में आँख में बंधे काले पट्टी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों को मामले का संज्ञान लेकर निरीक्षण करना चाहिए।

जानकारी के अनुसार इसी रास्ते से नेता,विधायक ,मंत्री,जनपद पंचायत के आलाधिकारीयो का आना जाना रहता हैं। सबसे बड़ी बात तो यह हैं कि इसके बस थोड़े ही दूर में इसी क्षेत्र के विधायक का कार्यालय भी हैं। जबकि इसी रास्ते से विधायक का आए दिन आना जाना लगा रहता हैं। मुखदर्शक बनकर अनदेखा करके चले जाते हैं।

अब सवाल यह हैं कि सरकारी स्कूल के बाउंड्री के बाहर सड़क से लगे एकदम किनारे में इतनी बड़ी सरकारी शौचालय कबाड़ होते धूल खाते पड़ा हैं। जिसपर सिर्फ आम लोगों का ही नजर पड़ता हैं। किन्तु नेता, विधायक ,मंत्री जनपद पंचायत के अधिकारियों व क्षेत्र के जनपद, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों तक को नजर नही आते हैं। निर्माण होते तक  सरपंच से लेकर पंच तक और जनपद से लेकर जनपद पंचायत के अधिकारियों को कार्य का ध्यान रहता हैं। लेकिन जब काम पुरा हो जाने के बाद देखने तक नही आते और आज यही शौचालय अपनी इस स्थिति पर आँशु बहा रहे हैं।


क्षेत्रवासियों का पंचायत एवं जवाबदारों का ध्यान आकर्षित करते हुए बता रहे हैं कि यह बडा विषय हैं सड़क किनारे का यह हाल हैं तो सोचने का विषय भी हैं। यह एक उदाहरण है। ऐसे कितनी सरकारी शौचालयों का निर्माण और कितने जगहों का ऐसे बदहाल स्थिति में पड़ा होगा। वह जाँच का विषय पर निर्भर करता हैं। वही लाखों करोड़ों सरकारी पैसों का दुरुपयोग हो रहा होगा।

Leave a Reply