छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वाँ जन्मदिन अपने गांव बगिया में मनायेगे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वाँ जन्मदिन अपने गांव बगिया में मनायेगे
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आज 61 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर वह आज अपने निज निवास बगिया मे जाकर के परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। वही सीएम विष्णुदेव साय बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में भी जाकर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे।
गौरतलब हो कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय 10.30 बजे रायपुर से निज निवास बगिया जाएंगे। मुख्यमंत्री निज निवास में 61वें जन्मदिवस पर सत्यनारायण व्रत कथा का कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे तक मुख्यमंत्री साय वापस रायपुर लौटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियो एवं मंत्रीयो ने भी मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस पर शुभकामना दिए ।