Political News

तिल्दा पालिका के अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा टीम के साथ जन सेवा मे सक्रिय हो गई

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के अंतर्गत आने वाले विकासखंड तिल्दा नेवरा नगर पालिका अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों के स्कूलों में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों के द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमे जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन, वार्ड नंबर 1 के पार्षद ईश्वर यदु ,भाजपा मंडल शहर के अध्यक्ष मनोज निषाद, सहित मंडल के पदाधिकारी के नेतृत्व में हुए। अनेको कार्यक्रम साथ स्कूली छात्र-छात्राओं का परीक्षा और स्कूलों की स्थितियो का निरीक्षण करने पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा।

img 20250301 wa00382102656640250020427 - img 20250301 wa00382102656640250020427

बता दे कि उनके द्वारा बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा किया गया। और स्कूलों में चला रहे। मध्यान भोजन समूह के कार्यकर्ताओं से भी किया आग्रह। जिसमे की स्कूली छात्र-छात्राओं को साफ स्वच्छ स्वादिष्ट और पौष्टिकता के भी रखे ख्याल। बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य देना भी हमारी जिम्मेदारी। साथ ही नगर पालिका तिल्दा नेवरा में भाजपा की अध्यक्ष व ज्यादा संख्या में भाजपा पार्षदों की चुनाव जीतने की आज यहा खुशी बच्चों के बीच मनाया गया।

img 20250301 wa00364818999991146682447 - img 20250301 wa00364818999991146682447

गौरतलब हो कि इस तरह यहां बच्चों को नेवता भोज दिया गया। साथ ही पढ़ाई के सामग्री भी वितरण किया गया और स्कूल की दशा पर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि स्कूल के आसपास का वातावरण अच्छा हो। साफ सफाई बेहतर हो बच्चों को परीक्षा में किसी भी प्रकार के कोई दिक्कत ना हो जिसका ख्याल रखा जाए।

img 20250301 wa00236417185254391985322 - img 20250301 wa00236417185254391985322

वही अवसर पर बोर्ड का परीक्षा देने जा रहे। छात्र-छात्राओं के साथ श्रीमती वर्मा ने उनका हौसला बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल बातें कहीं और शुभकामनाएं प्रेषित किया। वही वार्ड क्रमांक 8 ,वार्ड क्रमांक 7 ,वार्ड क्रमांक 9 ,वार्ड क्रमांक 13 ,वार्ड क्रमांक 14 ,के विभिन्न स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे श्रीमती वर्मा ने कहा कि नगर की हर समाज की हर वर्ग की चाहे वह बच्चे हो युवा हो महिलाएं हो बुजुर्ग हो सबकी मूलभूत सुविधाओं के लिए सदैव सजग रहेगी।

img 20250301 wa00363189499022512840861 - img 20250301 wa00363189499022512840861

उक्त कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद विद्यालय की प्रिंसिपल दुष्यंत सोनी बद्रीनारायण बगड़िया माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश चंदानी, नरेंद्र शर्मा, सौरभ जैन,डॉ खुमान वर्मा, अरविंद वर्मा,अमरजीत पासवान, आशीष शर्मा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

img 20250301 wa00341704625743790413411 - img 20250301 wa00341704625743790413411

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles