Chhattisgarh News

तिल्दा क्षेत्र सडक जिर्णोद्धार हेतु 36 करोड़ की भूमि पूजन उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव सासंद बृजमोहन व मंत्री टंकराम ने किया

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ में हर काम हो रहा साय साय

रायपुर, 19 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र जो कि नी औद्योगिक क्षेत्र तिल्दा नेवरा के BNB स्कूल प्रांगड़ में लगभग 36 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण की आधारशिला छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी , लोकप्रिय पूर्व गृहमंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी , यशस्वी खेल युवा कल्याण एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जी , के गरिमामयी उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। तिल्दा नेवरा में पधारे डबल इंजन की छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने अपने करकमलो से करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन किया। जो कि यहां सालों से लंबित सरोरा मार्ग, सरोरा से बिनेका मार्ग, व पुल पुलिया सहित लगभग 1032.78 लाख़ रुपए,नेशनल मार्ग सांकरा से तिल्दा सासाहोली मार्ग तक कुल लंबाई लगभग 11 किमी का जीर्णोधार और चौड़ीकरण के लिए 2663.28 लाख़ रुपए शामिल है। इस कार्यक्रम के आयोजक तिल्दा नेवरा लोक निर्माण विभाग जिला रायपुर रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लगभग 36 करोड़ की लागत से बनने जा रही सड़कों की सौगात क्षेत्रवासियों को दिये।

tilda020 3 768x5125631004697143096448 1 - tilda020 3 768x5125631004697143096448 1

बता दे कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे। तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर और धरसीवां विधायक अनुज शर्मा रहे।सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा के तिल्दा क्षेत्र में सालो से लोग सड़क का मांग कर रहे थे। जिसे मात्र 18 महीने में पुरा करने हेतु सड़कों का भूमिपूजन आज हुआ। यह सडक निर्माण कार्य लगभग 36 करोड़ की लागत से ये सड़कें बनेगी। जो ये बहुप्रतीक्षित सड़कें है। जो कि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों व क्षेत्र के विधयक व विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा के मांग पर ये सड़कें स्वीकृत हुई हैं। शीघ्र ही सड़कों का निर्माण होगा। सराहना करते हुए कहा कि टंकराम वर्मा बहुत ही कम समय में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कर रहे हैं।

tilda020 1 768x5122394160935323720059 1 - tilda020 1 768x5122394160935323720059 1

गौरतलब हो कि इस कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण होने से लोगों को न केवल आगे जाने की सुविधा होगी। बल्कि उद्योग, व्यापार भी बढ़ेगा। क्षेत्र के विकास में ये चारों सड़कें महत्वपूर्ण योगदान देगी। अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और विष्णु देव साय की सरकार इसे विकसित स्वरूप में गढ़ने का काम कर रही है। राज्य में गांव गरीबों किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।

tilda020 2665946644921036326 - tilda020 2665946644921036326

मोदी सरकार के विकसित भारत संकल्प से हम सभी रूबरू है। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान सहित आतंकवाद के अकाओ को भारत का सीधा जवाब मिला। जिससे तिलमिला उठे हैं। अब भारत की ओर आंख उठाने की किसी में हिम्मत नही। विश्व के बड़े से बड़े देश भारत से मित्रता चाहते है। वही मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जब से राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनी है। लगातार गांव का व शहरों का योजनाबद्ध तरीके से विकास हो रहा है। मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है। बलौदाबाजार विधानसभा के तिल्दा क्षेत्र वासियों को हमेशा लगता था। की तिल्दा में ध्यान नही दिया जाता है। जबकी तिल्दा मेरी धड़कन है। विधानसभा के क्षेत्र वासियों को आज करोड़ों की सौगात मिली है । इस बात की सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। हम सब मोदी जी और विष्णूदेव सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र को सवारने का कार्य करेंगे। वही विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हर कार्य सायं सायं गति से पूर्ण हो रहे हैं। जनता को लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। सबका विकास हो रहा है, यही तो विष्णु का सुशासन है।
इस दौरान नवीन अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर, टिकेश्वर मनहरे जनपद अध्यक्ष तिल्दा, शैल महेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य, चंद्रकला खुमान वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष तिल्दl राम पंजवानी रानी सौरभ जैन ईश्वर यदु सहित क्षेत्र के बहुत से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वही सडक निर्माण की घोषणा पर क्षेत्रवासियों मे हर्ष व्याप्त है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles