Chhattisgarh News

सुहेला भाजपा मंडल मुख्यालय सहित सभी बूथों में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मनाया गया बलिदान दिवस

सुहेला बलौदाबाजार : बीते कल 23 जून को पुरे देश भर में देश की एकता अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप मंडल मुख्यालय सुहेला सहित मंडल के सभी बूथों में पूजा अर्चना कर मनाया गया।

img 20250623 wa00358794297437925158560 - img 20250623 wa00358794297437925158560
img 20250623 wa00302160468835367577010 - img 20250623 wa00302160468835367577010

बता दे कि भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत बघमार ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी जी राष्ट्रीय एकता के सच्चे सूत्रधार थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में विभाजनकारी तत्वों से कभी समझौता नहीं किया और सत्ता को तिलांजलि देकर नेहरू मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया था। तब डॉक्टर मुखर्जी जी ने जनसंघ की स्थापना से देश को राष्ट्र हित सर्वोपरी रखने वाला राजनीतिक विकल्प दिया और एक देश में दो विधान दो निशान का विरोध करते हुए। जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिया।

img 20250623 wa00326353494018969094649 - img 20250623 wa00326353494018969094649
img 20250623 wa00332490997607388875435 - img 20250623 wa00332490997607388875435

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव कटरिया, डॉक्टर धनीराम साहू, महामंत्री युगल किशोर वर्मा, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, होरीलाल वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि देवा धृतलहरे, दीपक वर्मा, सुमित वर्मा, चंडी में द्वारिका वर्मा, बद्री वर्मा, हिरमी में कीर्ति वर्मा, हेमंत यादव, फरहदा में भुनेश्वर साहू, बलकरण ठाकुर, फुलवारी में आनंद राम साहू, मेघनाथ साहू, सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। यह जानकारी नरेन्द्र कुमार साहू ने दिया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles