
तिल्दा नेवरा (ओंकार साहू):
छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के समीपस्थ ग्राम पंचायत भूमिया विकासखंड तिल्दा में साहू परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत गीता एवं श्रद्धा का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसका समापन 28 जून 2025 को हुआ। जहां श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की गीता उपदेश के बारे में बताते हुए।
बता दे कि इस अवसर आचार्य विख्यात पंडित श्री रामकृष्ण शुक्ला जी ने बताया। कि हर व्यक्ति को श्रीमत भगवत गीता सुनना चाहिए एवं भागवत गीता में बताए हुए। ज्ञान का अनुसरण करना चाहिए। भगवत गीता सुनने से मनुष्य की तन मन म की सभी अशुद्धियां दूर होती है। वही और कहा कि कथा सुनकर जीवन में उसको उतारो । तभी कथा सुनने का सार्थक होगा। क्योंकि सत्कर्म का कोई अंत नहीं होता है ।जीवन के अंत तक हमेशा मनुष्य को सत्कर्म करते रहना चाहिए।

आगे पं. जी ने श्रीमद् भागवत गीता का उपदेश बताते हुए। और कहा कि श्रीमद् भागवत गीता भगवान का साक्षात रूप है। जब भगवान श्री कृष्णा अपने स्वधाम गए। तो अपना सारा तेज श्रीमद् भागवत में स्थित कीये है। जिनके ज्ञान सुधा एवं सरिता की प्रबल धाराएं आज ग्राम भूमिया में साहू परिवार में प्रवाहित हो रही है। वही कहा कि प्रतिदिन श्रीमद् भागवत गीता प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धा पूर्वक सुनना चाहिए एवं ग्रहण करना चाहिए। जिससे मनुष्य को यश धर्म कर्म विजय की एवं पाप से मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत गीता की कथा सुनकर और कहा कि मनुष्य को सही आदमी बनने के लिए श्रीमद् भागवत गीता का श्रवण करो और श्रीमद् भागवत गीता में श्री कृष्ण द्वारा बताए हुए। बात को अनुसरण करना चाहिए। यह बात पंडित श्री रामकृष्ण शुक्ला जी ने अपने कथा में विसर्जन के कार्यक्रम पर अंतिम दिन कथा सुनाया गया।
