तिल्दा नेवरा मे केजरीवाल के बर्थडे पर आप पार्टी ने 5वां हेल्थ कैम्प आयोजन किया गया निशुल्क जांच
आप पार्टी के कमल महान के नेतृत्व मे तिल्दा मे किया गया स़फल निशुल्क जांच शिविर

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा मे लव यू केजरीवाल के नारों के साथ आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने अपने राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। इस मौक़े पर अपने साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण को सोमवार के स्थान पर इस बार रविवार को किया गया ।
उक्त जानकारी देते हुए बलौदाबाजार विधानसभा के मुख्य कार्यकर्त्ता कमल महान ने बताया कि शिविर के बीच में बर्थडे केक भी काटा गया और उपस्थित जनों में वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से हम लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि आम आदमी पार्टी वर्तमान समय में क्यों जरूरी है। क्योंकि आज बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के बीच यदि लोगों तक शिक्षा और इलाज़ मुफ़्त पहुंचे तो यह एक प्रकार से उनको बड़ी राहत देती है। अरविंद केजरीवाल कहते भी हैं कि सरकारों में पैसों की कोई कमी नहीं है। काम करने की नीयत की कमी है।
वही आगे महान जी ने बताया कि आज के शिविर में चिकित्सक डॉ राजकुमार सोनी ने 29 मरीज़ों का परीक्षण किया। जिन्हें निःशुल्क दवाई भी दी गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह डहरिया,दिलीप फेकर, भरतसिंह चौहान, डॉ सहदेव डांडेकर, विधानसभा प्रभारी जसपाल जांगड़े, सुनील श्रीवास्तव, लच्छी राम पाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।



