Chhattisgarh NewsHealth-related News

तिल्दा नेवरा मे केजरीवाल के बर्थडे पर आप पार्टी ने 5वां हेल्थ कैम्प आयोजन किया गया निशुल्क जांच

आप पार्टी के कमल महान के नेतृत्व मे तिल्दा मे किया गया स़फल निशुल्क जांच शिविर

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा मे लव यू केजरीवाल के नारों के साथ आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने अपने राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। इस मौक़े पर अपने साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण को सोमवार के स्थान पर इस बार रविवार को किया गया ।आप पार्टी

उक्त जानकारी देते हुए बलौदाबाजार विधानसभा के मुख्य कार्यकर्त्ता कमल महान ने बताया कि शिविर के बीच में बर्थडे केक भी काटा गया और उपस्थित जनों में वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से हम लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि आम आदमी पार्टी वर्तमान समय में क्यों जरूरी है। क्योंकि आज बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के बीच यदि लोगों तक शिक्षा और इलाज़ मुफ़्त पहुंचे तो यह एक प्रकार से उनको बड़ी राहत देती है। अरविंद केजरीवाल कहते भी हैं कि सरकारों में पैसों की कोई कमी नहीं है। काम करने की नीयत की कमी है।

वही आगे महान जी ने बताया कि आज के शिविर में चिकित्सक डॉ राजकुमार सोनी ने 29 मरीज़ों का परीक्षण किया। जिन्हें निःशुल्क दवाई भी दी गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह डहरिया,दिलीप फेकर, भरतसिंह चौहान, डॉ सहदेव डांडेकर, विधानसभा प्रभारी जसपाल जांगड़े, सुनील श्रीवास्तव, लच्छी राम पाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply