Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

तिल्दा मे मंत्री टंकराम वर्मा व न पा अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा की उपस्थिति सावन उत्सव एवं तीज मिलन समारोह संपन्न


तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में सावन उत्सव एवं तीज मिलन का आयोजन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला डाक्टर खुमान वर्मा ,अनिल अग्रवाल एवं अतिथियों की उपस्थिति में पी-एम-श्री कन्या शाला नेवरा में हरियाली तीज का पर्व उत्साह, उमंग और पारंपरिक तरीके से मनाया गया।

img 20260903 wa0026280722670652907215 - img 20260903 wa0026280722670652907215

बता दे कि इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये महिलाओं ने तीज मिलन समारोह में शामिल हो लोकगीतों, नृत्य, मेहंदी और झूलों के साथ सावन के इस पर्व का आनंद लिया गया। वही सभी कलर कोड के साथ हरे, पीले और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज उत्सव की रौनक बढ़ा दी।


गौरतलब हो कि तीज के अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर समारोहों में पहुंचीं। हाथों पर खूबसूरत मेहंदी, रंग-बिरंगी चूड़ियां और पारंपरिक आभूषणों के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर तीज मिलन कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया था।

ज्ञात हो कि इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा की सावन संग तीज मिलन संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के गौरव का अनुपम उत्सव है। उन्होंने कहा कि माँ पार्वती एवं भगवान शिव की कृपा से आप सभी माताओं-बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों की हरियाली सदैव बनी रहे। आप सभी माताओं-बहनों को तीज पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ।

Leave a Reply