Chhattisgarh News

Tilda Nevra News | तिल्दा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा मूसाफिरा एवं चरित्र प्रमाण पत्र की किया गया माँग

अंचल मे बाहरी व्यक्तियों के आने व बढते अपराधो के चलते समाज हित में छत्तीसगढीया क्रांति सेना का एक और महिम

Tilda Nevra News

तिल्दा नेवरा रायपुर :

छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा विकासखंड क्षेत्रांतर्गत जो कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया गया है। जिसके चलते उद्योग की स्थापना के साथ साथ बाहरी व दुसरे राज्यों के लोगो की संख्या बढ़ गई है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनो से तिल्दा नेवरा क्षेत्र में अपराधिक घटना लगातार बढ़ने से क्षेत्र मे अशांति का माहौल बना हुआ है।

Tilda Nevra News

बता दे कि तिल्दा क्षेत्र मे सैकड़ों कम्पनी खुलने से दूसरे राज्य के लोग यहा रोजी मजदुरी करने आ रहे है। जिसमें कई मजदूर दूसरे राज्य मे अपराध कर छत्‍तीसगढ़ मे शरणार्थी के रूप में भी छुपे हो सकते हैं। तो वही कई अपराधिक घटना को आंजाम भी देने की बात सामने आई है। जो अपराध करके फिर दूसरे राज्य भाग जाते है। जिसकी जानकारी किसि को नहीं होती है।

 

गौरतलब हो कि इसे रोकने के लिए जितने भी बाहर से आने वाले मजदूर है। उनको थाने के माध्यम से हर प्रायवेट सेक्टर मे काम करने वाले लोगों को थाने मे मुसाफीरा दर्ज कराना अनिवार्य किया जाय। इसके तहत वह

अपने राज्य का चरित्र प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी करे। तभी उनको यहा काम पर रखा जाना चाहिए।

Tilda Nevra News

इस संबंध में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारी का कहना है कि दूसरे राज्य से मजदूर काम करे। इससे हमे कोई दिक्कत नई है। लेकीन ,वही लोग छत्‍तीसगढ़ मे आके लूट ,हत्या डकेती, मारपीट, बलात्कार , करेंगे। तो इससे लोगों की छत्‍तीसगढ़ मे कोई जरूरत नई हे। दूसरे राज्य के लोग अपराध करके चले जाते है। जिससे छत्‍तीसगढ़ के लोगों को भुगतना पड़ता है। जिसके कारण थाने मे और अनुविभागिय अधिकारी के पास मिसाफिरा और चरित्र प्रमाण पत्र मुहैया करने के लिये ज्ञापन सौपा गया है।

Tilda Nevra News

इस अवसर पर अविराज साहू , प्रदीप साहू, महेष साहू,तेजराम देवांगन , राकेश साहू ,दिपेश देवांगन , गोपेश वर्मा ,भुपेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles