Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

“यादवी संघर्ष की बात अजय चंद्राकर के मंत्री न बनने का दर्द बयां करती है, समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं”: रमेश यदुगोवर्धन यदु

तिल्दा-नेवरा : सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अजय चंद्राकर के ‘यादवी संघर्ष’ और यादव समाज के विनाश से संबंधित कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी यादव समाज की भावनाओं के विपरीत है और संपूर्ण यादव समाज इसकी घोर निंदा करता है।

img 20260822 wa00062172705920390381494 - img 20260822 wa00062172705920390381494

इस संबंध में रमेश यदु ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सार्वजनिक बयान का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। इसलिए सामाजिक एवं संवेदनशील विषयों पर जनप्रतिनिधियों को सोच-समझकर अपनी बात रखनी चाहिए, ताकि सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो।

उन्होंने कहा कि यदि अजय चंद्राकर के बयान से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी बात स्पष्ट करते हुए समाज से माफी मांगनी चाहिए। यदु ने कहा कि समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रमेश यदु ने प्रदेश के सभी यादव समाज के संगठनों से अपील की कि वे एकजुट होकर शीघ्र संयुक्त बैठक आयोजित करें और इस विषय पर सामूहिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि समाज के मुद्दों पर सभी संगठनों को एक मंच पर आकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए।

img 20260822 wa00072349904207273585367 - img 20260822 wa00072349904207273585367

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में यादव समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों की ओर से इस विषय पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज से जुड़े संवेदनशील विषयों पर सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

रमेश यदु ने कहा कि यदि बयान को लेकर माफी नहीं मांगी जाती है, तो आने वाले समय में यादव समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी नाराजगी व्यक्त करेगा और समाज के सम्मान के लिए आवाज बुलंद करेगा।

इन प्रमुख समाज प्रमुखों ने भी जताई आपत्ति:
भीकम यादव, सुदामा यादव, देवनारायण यादव, रामचंद्र यादव, नत्थू लाल यादव, विजय यादव, राकेश यादव, हरीश यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, श्रीमती धानमती यादव, गीता यादव, किरण यादव, गोविंद यादव, काशुराम यादव, जितेंद्र यादव सहित अन्य समाज प्रमुखों ने भी अजय चंद्राकर के कथित बयान की निंदा की है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply