Chhattisgarh NewsLatest News

दीपक शर्मा सौरभ जैन ने नितिन गडकरी से की सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग

छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे और प्रतीक चिन्ह से किया सम्मान, गडकरी ने NHAI अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर/नागपुर : छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण के जिला संयोजक दीपक शर्मा ने अपने सहयोगी सौरभ जैन के साथ आज नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सार्थक एवं सकारात्मक मुलाकात की। इस दौरान दीपक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे एवं प्रतीक चिन्ह से आत्मीय सम्मान किया। जहां इस
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के आकर्षक राजकीय गमछे को देखकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दीपक शर्मा से इसके बारे में जानकारी ली।दीपक शर्मा

बता दे कि इस पर दीपक शर्मा ने उन्हें बताया कि यह छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और सम्मान का प्रतीक राजकीय गमछा है।
दीपक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण राज्यमार्ग क्रमांक 20 सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग का मुद्दा प्रमुखता से रखा। वही उन्होंने बताया कि लगभग 70 किलोमीटर लंबा यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 05 सहित विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कनेक्टिंग मार्ग है। रूट परिवर्तन एवं विभिन्न क्षेत्रों के आवागमन के लिए इस सड़क का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। जिसके कारण यहां यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब हो कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस महत्वपूर्ण मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले प्रमुख कनेक्टिंग मार्ग के रूप में विकसित करने तथा केंद्रीय सड़क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर निधि (CRIF) के माध्यम से सड़क के फोरलेन निर्माण की मांग कीये। वही दीपक शर्मा ने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण और फोरलेन बनने से तिल्दा नेवरा, खरोरा, आरंग, सिमगा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और यातायात का दबाव भी कम होगा।

ज्ञात हो कि कि दीपक शर्मा की मांग को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से सुना और मौके पर ही NHAI के संबंधित अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा शहर के उपाध्यक्ष सौरभ जैन भी उपस्थित थे।

दीपक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग के विकास और फोरलेन निर्माण की दिशा में केंद्र सरकार के स्तर पर सकारात्मक पहल से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply