Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

दिव्याश बौद्धिक दिव्यांग विद्यालय हिरमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, पाठ्य पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री का हुआ वितरण

हिरमी/सुहेला : दिव्याश बौद्धिक दिव्यांग विद्यालय हिरमी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार से आत्मीय परिचय कराते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। दिव्यांग विद्यालय

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य राहुल सोनी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत एवं वंदन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययन करने तथा उपलब्ध शिक्षण सुविधाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अज्जू वर्मा, बिल्डर एवं सप्लायर रहे। साथ ही डॉ. जैन कुमार साहू, वाणी एवं भाषा विशेषज्ञ, विद्यालय के प्राचार्य राहुल सोनी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को निखारने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें विद्यालय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply