Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

मंत्री टंकराम वर्मा जी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की बलौदाबाजार-भाटापारा में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की मांग

जल्द निर्णय के आश्वासन से जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलने की उम्मीद

तिल्दा नेवरा/नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से सौजन्य मुलाकात कर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की।मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।मंत्री टंकराम वर्मा

उन्होंने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

बताया गया कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उचित निर्णय एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस सकारात्मक पहल से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की उम्मीद मजबूत हुई है।

केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होने से जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का लाभ मिल सकेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे और उन्हें शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।

इस मुलाकात मे उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की इस पहल को क्षेत्र के शिक्षा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर जल्द सकारात्मक निर्णय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply