अल्ट्राटेक बैकुंठ में श्रीशिव रूद्रामहाभिषेक कर किये भोग भंडारे लोगो ने लगाई अस्था की डुबकी

यूनिट हैड संग फंकसनल हैडो की उपस्थिति में किये शिवपूजन भक्तो का लगा रहा दिन भर ताता
तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के आखरी सोमवार आज 24 सितंबर को यहां के सुप्रसिद्ध व बडा आस्था का केंद्र श्रीहनुमान मंदिर परिसर पर श्रीशिव रूद्रामहाभिषेक एवं श्रीशिव हवन पूजन किया गया। तत्पश्चात भोग भंडारे का भी आयोजन किया गया।

गौरतलब हो कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के इस विशेष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुये श्रीशिव रूद्रामहाभिषेक जो कि वैदिक मंत्रोच्चारण पं. केशरी लाल तिवारी व पं. मनोज तिवारी जी के द्वारा संपन्न किया गया। उसमे यूनिट है श्री कुलकर्णी जी सपत्नीक विराजमान रहे। वही साथ ही एफ एच श्री राजिव सिंघल जी, श्री सुनंदा बाशु जी, श्री ए के सिन्हा जी के आलावा विवेक बघेल जी, अशोक मिश्रा जी, अभिषेक तेवतिया जी भी उपस्थित रहे।

पुजा मे बारिश की रिमझिम फुहार के बाद भी यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों, कालोनी वासियों व अंचलवासीयो की बडी श्रद्धा के साथ शामिल हुए। तो वही दिन भर यहां लोगो का दर्शन हेतु आना जाना लगा रहा। जो कि किसी तिर्थ स्थान से कम नही लगा।

बता दे कि यहां हवन-पूजन के पश्चात प्रतिवर्षानुसार ही यहां के श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर समिति एवं शिवभक्तों के सौजन्य से भोगभंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमे सभी लोगो ने बडी श्रद्धाभाव से ग्रहण किये। इस अवसर पर लोगो की भीड देखने लायक रहा। तो वही लोगो को लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार भी करना पडा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अशोक मिश्रा जी, गिरिराज शंकर मिश्रा जी, राजेन्द्र कुमार साहू, गुरूदयाल साहू, पं. कैलाश तिवारी का योगदान रहा। वही भोगभंडारे के वितरण मे जिन्होने योगदान दिया। उन्मे कामेश्वर प्रसाद, ईश्वर प्रसाद, ईश्वरराव, उत्तम सिंह, रामकुमार ध्रुव, के आलावा बहुत से लोगो का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग रहा।




