Chhattisgarh NewsLatest News

पहले बिलाड़ी अब ताराशिव सरकारी जमीन उद्योगों के लिए नहीं, जनता के अधिकार के लिए है!

तिल्दा-नेवरा : कुछ दिन पहले बिलाड़ी की सरकारी जमीन को औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटन करने की प्रक्रिया सामने आई और अब ताराशिव की लगभग 7 एकड़ (2.833 हेक्टेयर) सरकारी जमीन को भी उद्योग के लिए प्रस्तावित किया गया है। लगातार सरकारी जमीनों के औद्योगिकीकरण से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

img 20260824 wa00396042311517741471719 - img 20260824 wa00396042311517741471719

बता दे कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने गांव के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर इसका कड़ा विरोध किया है। ग्रामीणों की साफ मांग है कि सरकारी जमीन उद्योगों के लिए नहीं, बल्कि कॉलेज, अस्पताल, स्कूल और अन्य जनहित के कार्यों के लिए दी जाए।हम शासन-प्रशासन से सीधा सवाल करते हैं—बिलाड़ी के बाद अब ताराशिव की बारी क्यों? आखिर ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी जमीन उद्योगों को देने का सिलसिला कब तक चलेगा।

img 20260824 wa00418847963748618015564 - img 20260824 wa00418847963748618015564

सरकारी जमीन जनता की संपत्ति है, किसी उद्योग की जागीर नहीं। जनभावनाओं को दरकिनार कर औद्योगिक आवंटन किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क से लेकर शासन-प्रशासन के हर स्तर तक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।हमारी मांग स्पष्ट है। ताराशिव की जमीन का औद्योगिक आवंटन तत्काल रोका जाए और इसे जनहित के लिए सुरक्षित रखा जाए।

img 20260824 wa00404051450640200023828 - img 20260824 wa00404051450640200023828

Leave a Reply