बहेसर में 24 अगस्त को होगा वृहद वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
एक परिवार-एक पौधा, एक स्मृति-एक वृक्ष के लेगे ग्रामीण संकल्प

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेसर में प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं हरित ग्राम की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 24 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम ग्राम बहेसर स्थित पानी टंकी के पास सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। ग्राम पंचायत बहेसर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पौधारोपण करने की अपील की गई है।
बता दे कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य शैल महेंद्र साहू तथा जनपद सदस्य नरसिंह वर्मा, ग्राम पंचायत के सरपंच साविता सेवक बर्मन, उपसरपंच उमेश निर्मलकर, एवं पंच गण सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। साथ ही सांवरिया ग्रुप, छतौद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को “एक परिवार-एक पौधा, एक स्मृति-एक वृक्ष” का संदेश दिया जाएगा। पंचायत ने लोगों से अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी अथवा प्रियजनों की स्मृति में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। पंचायत का उद्देश्य बहेसर को हरित, सुंदर एवं पर्यावरण-संपन्न ग्राम बनाना है।



