अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन किर्तन फैशीड्रेस दहीलूट के साथ हर्षोल्लास के साथ मना

तिल्दा नेवरा : विकासखंड के अंतर्गत अल्ट्राटेक बैकुंठ मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव बडे भक्ति भाव के साथ भजन किर्तन, फैशीड्रेस, मटका फोड, दही लूट के साथ मना। जिसमे विशेष रूप से फंक्शन हैड राजीव सिंघल जी सपत्नीक, फंक्शन हैड सुनंदा बासु जी सपत्नीक के साथ अशोक मिश्रा जी, विवेक बघेल जी यहां, अभिषेक तेवतिया जी, नितेश शर्मा जी हेमंत साहू जी, अजय चतुर्वेदी जी, मनोरंजन ढल जी, ब्रजेश पटेल जी, उपस्थित रहे। वही यहां कालोनी वासियों के साथ अंचल भर से लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

बता दे कि सर्वप्रथम यहां के सुप्रसिद्ध श्री बैकुंठेश्वर मंदिर में श्रीशारदा महिला मंडली व श्रीसरस्वती महिला मंडली कालोनी के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात बच्चो का फैशीड्रेस व मटका फोड किया गया। जिसमे बहुत से नन्हें मुन्ने बच्चो ने भाग लिया। जो कि हंसी मजाक से भरपुर रहा। दर्शको ने ग्वाल बाल के रूप मे आकर्षक वेशभूषा में देख मोहित हुये।

ज्ञात हो कि अगले क्रम में आफिसर क्लब के द्वारा करोके सांग प्रस्तुत किया। वही अगली महत्वपूर्ण आयोजन मे कर्मचारी वर्ग भजन मंडली के द्वारा रात्री 12 बजे भगवान जी के प्राकट्य उत्सव तक प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर फंक्शनल हैड राजीव सिंघल जी ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी की उपदेश हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण मायने रखता है। अतल: हमे अपने आचरण व कार्य मे भगवान श्रीकृष्ण का अनुसरण करने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारा यह बैकुंठ सीमेंट परिवार हर वर्ष सभी आयोजनों को मील जुल कर निपटाता रहा है। हम सभी का यही प्रयास रहे। कि यह आगे भी जारी रहे। वही हम इस अवसर पर सब मीलकर भगवान श्री कृष्ण जी से प्रार्थना करे। कि हमारा यह बैकुंठ सीमेंट निरंतर अग्रसर रहे। उन्नति करे। हम सब का योगदान संयंत्र के सुचालन व उत्पादन मे अधिक से अधिक हो। जिससे संयंत्र के साथ साथ हम सबका भी विकास हो सके।

अवगत हो कि अंत रात्री 12 मे भगवान श्री कृष्ण जी की प्रकाट्य उत्सव मनाया गया। जिसमे महाआरती कर एक दुसरे को बधाई दी गई। फिर दही लुट नन्हें मुन्ने बच्चो के द्वारा आयोजित कराया गया। इतना ही नहीं इस दिन जी का जन्मदिन रहा उसके हाथो अधिकारियों व उपस्थित जनसमुदायो के द्वारा केक काटकर बधाईयाँ दी गई। अंत मे महाप्रसाद वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के सफलता मे यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो, व क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



