Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ का अजय कुमार वर्मा को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया


तिल्दा नेवरा /रायपुर : अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आज रायपुर के सुंदर नगर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य परिचयात्मक बैठक के माध्यम से युवा पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा कुर्मी समाज के युवाओं को उद्योग, व्यवसाय एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

img 20260906 wa0042408530675706033291 - img 20260906 wa0042408530675706033291

गौरतलब हो कि बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।इसी क्रम में खरोरा निवासी अजय कुमार वर्मा को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर अजय कुमार वर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बता दे कि अजय कुमार वर्मा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि संगठन के मार्गदर्शन में समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, उद्योग एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply